आईशैडो देता हैं आकर्षक लुक, आंखों के रंग के अनुसार करें इसका चुनाव

By: Ankur Mon, 22 Nov 2021 9:57:04

आईशैडो देता हैं आकर्षक लुक, आंखों के रंग के अनुसार करें इसका चुनाव

चहरे की सुन्दरता को बढ़ाने में आंखों का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं जो खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ऐसे में लड़कियां मेकअप का सहारा लेती हैं जो आंखों के आकर्षण को बढ़ाने का काम करता हैं। इसमें लड़कियां आईशैडो की मदद लेती हैं। लेकिन यह जानना जरूरी हैं कि आईशैडो का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए। ऐसे में आपको अपनी आंखों के रंग के अनुसार आईशैडो का चुनाव करना चाहिए जिससे अधिक प्रभाव पड़ता हैं और कम मेहनत और कम समय में सही लुक मिल पाता हैं। तो आइये जानते हैं आंखों के रंग के अनुसार आपको कौनसा आईशैडो लगाना चाहिए।

mkeup tips,mkeup tips in hindi,eyes makeup,eyeshadow tips

हरी आंखों के लिए

जिनकी आंखों का कलर हरा होता है वह खुद में ही बेहद आकर्षित होते हैं। उन्हें किसी भी शैड की जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर आप आईशैडो का चुनाव करती हैं तो रात की पार्टी के लिए पर्पल कलर और दिन की पार्टी के लिए शिवरी ब्राउन ज्यादा अच्छा लगेगा।

mkeup tips,mkeup tips in hindi,eyes makeup,eyeshadow tips

नीली आंखों के लिए

नीला कलर ठंडक का प्रतीक भी होता है। ऐसे में हल्के और न्यूट्रल रंग इन आंखों पर बहुत अच्छे लगते हैं। लेकिन ध्यान रहे जिनकी आंखों का कलर नीला होता है वह डार्क और स्मोकी लुक से बचें क्योंकि इससे उनका लुक खराब हो सकता है।

mkeup tips,mkeup tips in hindi,eyes makeup,eyeshadow tips

काली आंखों के लिए

जिनकी आंखों का कलर काला होता है उन पर डार्क कलर ज्यादा अच्छे लगते हैं इसलिए आप जब भी आईशैडो को चुनाव करें तो वॉयलेट, डार्क ब्लू और चॉकलेटी रंग का चुनाव करें। इससे ना केवल आप सुंदर दिखेंगे बल्कि निखरी हुई भी दिखेंगी।

mkeup tips,mkeup tips in hindi,eyes makeup,eyeshadow tips

हेजल आंखों के लिए

जिनकी आंखों का रंग हेजल होता है उनके लिए मटैलिक और पेस्टल रंग ज्यादा अच्छे होते हैं। ऐसे में जब भी आप आईशैड का चयन करें तो हैवी और स्मोकी शेड्स का ही चुनाव करें। इससे आप कुदरती सुंदर और आकर्षक देखेंगी।

mkeup tips,mkeup tips in hindi,eyes makeup,eyeshadow tips

ग्रे आंखों के लिए

बहुत कम लोग होते हैं जिनकी आंखों का रंग ग्रे होता है। ऐसे में जिन लोगों की आंखों का रंग ग्रे है वह बहुत सोच समझकर आईशैडो का चुनाव करें। ग्रे आंखों पर डार्क कलर्स ज्यादा अच्छे लगेंगे। इसके अलावा आप मिलते-जुलते कलर्स का भी प्रयोग कर सकते हैं। इनसे आंखों की फिजा बनी रहती है।

mkeup tips,mkeup tips in hindi,eyes makeup,eyeshadow tips

भूरी आंखों के लिए

जिन लोगों की आंखों का रंग भूरा होता है उन पर हर कलर अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप न्यूट्रल रंग का चयन करेंगे तो ज्यादा आकर्षित दिखेंगे। इसके लिए आप सेलमन और ब्रोंज गोल्ड का चुनाव कर सकते हैं। अगर आप और अच्छा लुक पाना चाहते हैं तो आप इन कलर्स के साथ ब्लैक शेड भी दे सकते हैं इससे आपकी आंखें और आकर्षित लगेंगी।

mkeup tips,mkeup tips in hindi,eyes makeup,eyeshadow tips

आईशैडो से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

- अगर आप जो डर्मेटिक लुक देना चाहते हैं तो गोल्डन और ब्लू लाइनर स्मोकी आई मेकअप के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
- अगर आप आर्टिफिशियल और फॉल्स आईलैशेस ट्राई करते हैं तो इससे आंखों की खूबसूरती और बढ़ जाती है।
- अगर आप आइब्रो को बड़ी और डार्क करना चाहते हैं तो आई पेंसिल की मदद ले सकते हैं।
- अगर आप सिंगल आईशैडो का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप लाइनर में ब्लैक कलर के साथ डिफरेंट कलर्स मिक्स कर सकते हैं।
- आजकल आंखों को डिफरेंट लुक देने के लिए गोल्डन के विभिन्न शेड्स का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :

# जानें-गंभीर ने क्यों की शास्त्री-द्रविड़ की तुलना, ICC ने लिया पाकिस्तान का पक्ष! शोएब मलिक...

# ये घरेलू ट्रीटमेंट दिलाएंगे त्वचा को पिम्पल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा, जानें और आजमाए

# पाकिस्तान ने किया बांग्लादेश का क्लीनस्वीप, श्रीलंका के खिलाफ इंडीज की हालत खस्ता, तमिलनाडु बना चैंपियन

# कमाल के फायदे पहुंचाता हैं खाली पेट लहसुन का सेवन, बेहतर पाचन के साथ करता हैं बॉडी डिटॉक्स

# Punjab Elections: अरविंद केजरीवाल का चुनावी वादा, सरकार बनी तो हर महिला को देंगे 1000 रुपए महीना

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com